विविध भारत

भारत-चीन के बीच 12 घंटे तक चली वार्ता, LAC के अन्य इलाकों से सैन्य वापसी पर चर्चा

Highlights पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग जैसे क्षेत्रों से भी सैन्य वापसी पर चर्चा। पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी छोर से भारत और चीन के सैनिकों की वापसी जारी है।

less than 1 minute read

नई दिल्‍ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर बातचीत जारी है। हाल ही में चीन ने एलएसी (LAC) से अपनी सेनाएं हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। इस मामले में शनिवार को एक और दौर की सैन्य वार्ता हुई , जिसमें चर्चा का मुख्य बिंदु पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग जैसे क्षेत्रों से भी सैन्य वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम हो सके।

गौरतलब है कि पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी छोर से भारत और चीन के सैनिकों के साथ हथियारों और अन्य सैन्य उपकरणों को पीछे हटाने की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान कोर कमांडर स्तर की 10वें दौर की यह वार्ता हुई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक सुबह 10 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्दो सीमा क्षेत्र में शुरू हुई जो रात 9:45 बजे तक चली। करीब 12 घंटे चली इस बैठक में भारत ने इस दौरान क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग जैसे क्षेत्रों से तेज गति से सैन्य वापसी पर जोर दिया।

दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध बीते नौ माह से जारी है। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी छोर क्षेत्रों से अपने-अपने सैनिकों की वापसी शुरू कर दी है। यहां पर मौजूद सैन्य उपकरणों के साथ बंकरों एवं अन्य निर्माण को भी हटाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 10वें दौर की वार्ता में चर्चा का मुख्य केंद्र उन इलाकों से भी वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। दोनों पक्ष तौर-तरीकों पर चर्चा करने को लेकर वार्ता कर रहे हैं।

Published on:
21 Feb 2021 07:32 am
Also Read
View All
SDM car accident: सडक़ हादसे में एसडीएम, 2 आरक्षक समेत 4 घायल, घर में घुसकर पलट गई तेज रफ्तार कार

Private schools: शहर के इन 2 निजी स्कूलों पर छात्रों से वसूली गई फीस का 50 प्रतिशत लगेगा जुर्माना! अभिभावकों ने की थी ये शिकायतें

No admission case: सरगुजिहा बोली बोलने वाले बच्चे को नहीं दिया एडमिशन, डीईओ ने भेजा नोटिस, लिखा- क्यों न आपकी संस्था स्थायी रूप से बंद कर दें?

Hospital inspection: अस्पताल में अचानक पहुंचे जेडी, लैब की हालत देख भडक़े, कहा- इन 9 कर्मचारियों का वेतन रोक दो

Save ponds: शहर के तालाबों को बचाने पार्षदों ने लगाई गुहार, कलेक्टर बोले- किसी भी स्थिति में बचाएंगे, दोषियों को नहीं बख्शेंगे