विविध भारत

India China Tension: LAC पार कर लद्दाख पहुंचा था चीनी सैनिक, अब भारत ने उसे चीन को सौंपा

India China Faceoff: भारत ने चीन को लौटाया उसका सैनिक LAC को पार कर लद्दाख पहुंच गया था चीनी कर्नल कॉर्पोरल वांग हां लॉन्ग
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2020, 10:01 AM IST
India China Tension: India Returns Chinese Soldier
भारत ने चीन को उसके सैनिक को लौटाया।

नई दिल्ली। भारत-चीन ( India China Tension ) के बीच सीमा पर लगातार विवाद जारी है। दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की कई बार बातचीत हो चुकी है। लेकिन, अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। वहीं, चीन लगातार सीमा पर अपनी गतिविधि बढ़ा रहा है। लेकिन, इन सबके बावजूद भारत ने दरियादिली दिखाई है। एक चीनी सैनिक ( Chinese Soldier) जो वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को पार कर लद्दाख पहुंच गया था, उसे अब भारत ने चीन को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि चुशूल मोल्दो में बैठक स्थल पर चीनी सैनिक कॉर्पोरल वांग हां लॉन्ग को भारत ने सौंपा है।

भारत ने चीन कौ लौटाया उसका सैनिक

दरअसल, दोनों देशों के बीच गहमागहमी लगातार जारी है। सीमा पर दोनों देशों ने काफी संख्या में सैनिकों को तैनात कर रखा। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व लद्दाख के पास चीनी सैनिक सीमा पार कर भारत पहुंच गया था। लेकिन, भारतीय सैनिकों ने उसे पकड़ लिया। इतना ही नहीं पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भी कहा था कि रविवार रात को उसका एक सैनिक गायब हो गया है। इसके बाद जब इस बात की चर्चा शुरू हुई तो चला कि सैनिक सीमा पार कर भारत पहुंच चुका है। इसके बाद चीन ने प्रोटोकॉल के तहत भारतीय सेना से उसे लौटाने की गुहार लगाई। वहीं, सोमवार को भारतीय सेना ने घोषणा की थी कि उसने एक चीनी सैनिक को पकड़ है, जिसकी पहचान कर्नल कॉर्पोरल वांग हां लॉन्ग के रूप में हुई। चीनी सैनिक के प्रवक्ता कर्नल झांग शुइली ने कहा था कि हमारा एक सैनिक उस वक्त लापता हो गया है, जब वह एक चीनी चरवाहे को उसके खोए हुए याक को ढूंढने में मदद कर रहा था। इसके बात चीनी सैनिकों ने इसकी सूचना भारतीय सैनिक को दी। चीनी ने उम्मीद जताई थी कि उसके सैनिक को खोजने में भारतीय सेना मदद करेगा।

हिंसक झड़प के बाद माहौल गर्म

वहीं, मंगलवार रात चुशूल मोल्दो में भारतीय सैनिक ने कॉर्पोरल वांग हां लॉन्ग को वापस चीन को लौट दिया। गौरतलब है कि गलवान घाटी में जब से दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई है, तब से माहौल गरमाया हुआ है और दोनों देश आमने-सामने है। चीन लगातार सीमा पर अपनी गतिविध बढ़ा रहा है। वहीं, भारत ने साफ कहा है कि वह हर मामले पर जवाब देने के लिए तैयार है।

Published on: