25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

COVID-19 पर ICMR का नया खुलासा, एंटीबॉडी खत्म होते ही हो सकता है कोरोना

भारत में 74 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित ICMR ने कहा- शरीर से एंटीबॉडी खत्म होने के बाद दोबारा COVID-19 संक्रमित होने का खतरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 21 Oct 2020, 8:49 AM IST

ICMR New Reveal About coronavirus

कोरोना वायरस को लेकर ICMR ने नया खुलासा किया है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन (India Lockdown) और पाबंदियों के बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 74 लाख के पार पहुंच चुका है। जबकि, एक लाख 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, कुछ समय से कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। लेकिन, स्थिति अब भी चिंताजनक है। इसी बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोविड-19 को लेकर नया खुलासा किया है। ICMR का कहना है कि शरीर में एंडीबॉडी ( Antibody ) खत्म होते ही किसी को दोबारा कोरोना हो सकता है।

पढ़ें- Bihar Election: बीच चुनाव नीतीश ने BJP में ही लगाई सेंध, इस दिग्गज नेता को पार्टी में किया शामिल

एंटीबॉडी खत्म होने के बाद दोबारा COVID-19 का खतरा

ICMR के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव देश में अभी कोरोना वायरस का खतरा नहीं टला है। उन्होंने कहा कि यह बात पूरी तरह गलत है कि दोबारा एक व्यक्ति में कोरोना नहीं हो सकता है। ICMR महानिदेशक ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को कोरोना होता है, तो उसके शरीर में एंटीबॉडी बनने लगती है। लेकिन, एक समय आता है जब एंटीबॉडी में कमी आने लगती है। लिहाजा, दोबारा कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। लिहाजा, लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है और सावधानी भी बरतनी चाहिए। महानिदेशक ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं और कई रिपोर्ट सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत में एंटीबॉडी पर जो अध्ययन हो रहे हैं, उसमें कई तरह की सच्चाई सामने आ रही है। किसी रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि तीन महीने तक बॉडी में एंटीबॉडी रहती है तो किसी रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच महीने तक एंटीबॉडी रहती है। फिलहाल, इसे लेकर लगातार अध्ययन चल रहा है। लेकिन, एक बात साफ है कि शरीर से एंटीबॉडी खत्म होने के बाद कोरोना संक्रमण का खतरा दोबार बढ़ने लगता है।

पढ़ें- पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर कांग्रेस का हमला, कहा – कोरोना से निपटने में विफल रही सरकार

74 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित

गौरतलब है कि अमरीका के बाद भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं। देश में अब तक 74,81,866 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें, 7,48,538 केस एक्टिव हैं। जबकि, 67,33,328 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से 1,15,197 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है।