विविध भारत

कोरोना केस करीब 4 लाख होने में लगे 143 दिन, अमरीका-ब्राजील के बाद सबसे तेज रफ्तार

  दुनिया में 87 लाख लोग coronavirus संक्रमित हो चुके हैं। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख के करीब पहुंचने में लगे 143 दिन। रूस की तुलना में भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या ज्यादा।

2 min read
भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख के करीब पहुंचने में लगे 143 दिन।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का संक्रमण तेजी से बढ़ने का सिलसिला जारी है। आज कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा चार लाख को छू सकता है। इस आंकड़े तक पहुंचने वाला भारत ( India ) दुनिया का चौथा देश होगा, जहां इतने अधिक केस हैं। अमरीका, ब्राजील और रूस पहले ही 4 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

बता दें कि देश में महज 20 दिन में कोविद-19 ( Covid-19 ) के करीब 2.10 लाख नए केस सामने आए हैं।

वैश्चिक स्तर पर दुनिया में 87 लाख लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। Website Worldometre के मुताबिक इनमें से 3.95 लाख तो भारत ( India ) में ही हैं। देश में अब तक करीब 13 हजार लोगों की मौत कोरोना की वतह से हुई है। दुनिया में 4.60 लाख लोग मारे जा चुके हैं।

4 लाख तक पहुंचने में लगे 143 दिन

अभी तक दुनिया में चार देश ही ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस के 4 लाख या इससे अधिक केस हैं। भारत में कोरोना का पहला केस 30 जनवरी को सामने आया था। एक से चार लाख पहुंचने में 143 दिन का वक्त लगा। देश में कोरोना से पहली मौत फरवरी में हुई थी।

18 दिन में बढ़े 2 लाख से ज्यादा केस

भारत में एक लाखवां केस 18 मई को आया था। 2 जून को देश में 2 लाख केस हो गए। एक लाख से दो लाख पहुंचने में 14 दिन का वक्त लगा। अब दो लाख केस भी दोगुने होकर चार लाख होने को हैं। देश में दो लाख केस महज 18 दिन में बढ़ गए हैं।

अमरीका - महज 5 दिन में हो गए 2 लाख से 4 लाख

अमरीका में कोविद-19 के केस 2 लाख से 4 लाख पहुंचने में महज पांच दिन लगे थे। वहां एक अप्रैल को कोरोना के 2 लाख केस थे जो 6 अप्रैल को 4 लाख पहुंच गए। इस समय अमरीका में 22.80 लाख केस हैं। अमरीका में मरने वालों की संख्या 1.21 लाख है।

ब्राजील में 13 दिन में हुए 2 से 4 लाख

ब्राजील में कोरोना वायरस के केस 2 लाख से 4 लाख पहुंचने में 13 दिन लगे थे। वहां 14 मई को कोरोना केस 2 लाख थे जो 27 मई को 4 लाख पार कर गए थे। फिलहाल ब्राजील में 9.85 लाख केस हैं। 48 हजार मौतें हो चुकी हैं।

रूस में लगे 21 दिन

रूस में कोरोना वायरस के केस 2 लाख से 4 लाख पहुंचने में 21 दिन लगे थे। वहां 10 मई को कोरोना केस 2 लाख थे जो 31 मई को 4 लाख 5 हजार हो गए। इस समय रूस में 5.70 लाख केस हैं। 8 हजार मौतें हो चुकी हैं। भारत में रूस की तुलना में मरने वालों संख्या ज्यादा है।

Updated on:
20 Jun 2020 09:07 am
Published on:
20 Jun 2020 08:57 am
Also Read
View All