राजस्थान ( Rajasthan ) के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का दौर जारी है। अधिकांश क्षेत्रों में जहां शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.8 से 41 डिग्री सेल्सियस की बीच रहा। चुरु में सबसे ज्यादा तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चुरू, बीकानेर, नागौर, पाली जैसलमेर जिलों में लू यानी गर्म हवाएं चल सकती हैं। अलवर, भरतपुर, बारां, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी व दौसा सहित अनेक जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।