जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बने अलग राज्य भारत की भौगोलिक संरचना में भी हुआ बदलाव इस तरह दिख रहा है भारत का आंतरिक नक्शा
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करके उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा चुका है। इसी तरह लद्दाख को भी जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। खास बात यह है कि इसके बाद देश का आंतरिक भूगोल, सामान्य ज्ञान के सवाल और परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सवाल भी अब बदल जाएंगे।
बात भूगोल की है तो सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि अब भारत के आंतरिक नक्शे में भी बड़ा बदलाव हो चुका है। अब देश में नौ केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं, जो कि 30 अक्तूबर तक सात थे। वहीं राज्यों की संख्या अब 28 हो गई है। पहले यह संख्या 29 थी।
आजादी के बाद 562 रियासतें भारत में आती थीं
आजादी के बाद 562 रियासतें भारत के अंतर्गत आईं, जिन्हें भारतीय संघ के राज्य के रूप में पुनर्गठित किया गया।
हालांकि उस समय हैदराबाद, जूनागढ़, भोपाल और कश्मीर भारत का हिस्सा बनने के लिए राजी नहीं हुए थे।
1956 तक यह रियासतें भी भारतीय संघ का हिस्सा बन गईं और देश में 14 राज्य, 6 केंद्रशासित प्रदेश बनाए गए।