
नई दिल्ली। भारतीय मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। आईएमडी की जानकारी के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं। दरअसल मानसून के अंतिम पड़ाव के बीच एक और चक्रवाती तूफान लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान 'महे' को लेकर एकबार फिर चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान महा जो कि पूर्व-मध्य अरब सागर पर था, पिछले छह घंटों में 19 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
इस तूफान के अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और शनिवार से सोमवार के बीच यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर और इसके बाद पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर दक्षिण गुजरात तट की ओर बढ़ेगा।
मौसम विभाग ने अपने ऑल इंडिया वेदर फोरकास्ट बुलेटिन में कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी-मध्य अरब सागर के ऊपर से एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के घुसने की बहुत संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने आगे पूर्वानुमान लगाया है कि पश्चिम-मध्य अरब सागर के पास पिछले 6 घंटों के दौरान 24 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया है।
इसमें आगे कहा गया कि यह अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-मध्य अरब सागर में दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और अवसाद की तीव्रता बनाए रखने की बहुत संभावना है और इसके बाद एक अच्छी तरह से कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो सकता है।
महाराष्ट्र में कांग्रेस करने जा रही ऐसा काम...सोनिया गांधी के हाथ लगी
दक्षिण इलाकों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो देश के दक्षिण इलाकों में मुश्किल बढ़ने वाली है। तेलंगाना में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक स्थिति
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक तेजी से मौसम बदल रहा है। दिल्ली में प्रदूषण की चादर पूरे आसमान पर छाई हुई है तो वहीं मध्य भारत के बाद बारिश हो रही है।
दिल्ली का मौसम राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक की रिपोर्ट के मुताबिक- पीएम 2.5 और 10 का स्तर 500 पहुंच गया है।
इस साल जनवरी के बाद यह पहली बार हुआ है। जब इमरजेंसी की घोषणा की गई हो। इससे पहले नासा ने सैटेलाइट के जरीए भी पूर्वी पंजाब और हरियाणा में पराली चलने की वजह से धुंआधुआ हो रहा है।
सर्दियों का मौसम आते ही दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पराली की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। पानीपत में पीएम 2.5 का स्तर 450 से अधिक हो गया है।
मध्य इलाकों में अगले 24 घंटे बारिश के आसार
देश के मध्य इलाकों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी अगले 24 घंटे में बारिश के आसार बने हुए हैं। राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
48 घंटों के बाद राजस्थान का मौसम शुष्क हो सकता है। इन राज्यों में हो सकती है बारिश मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, में बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के अंदर मध्य प्रदेश के उज्जैन, रतलाम, धार और खंडवा में बारिश हो सकती है।
Published on:
2 Nov 2019, 3:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.