विविध भारत

अमरीका की चेतावनी के बाद भारत के तेल भंडार बनेंगे सहारा

अमरीका ने भारत के साथ दुनिया भर के देशों को चार नवंबर तक ईरान से तेल न खरीदने की चेतावनी दी है।

2 min read
अमरीका की चेतावनी के बाद भारत के तेल भंडार बनेंगे सहारा

नई दिल्‍ली। अमरीका ने भारत के साथ दुनिया भर के देशों को चार नवंबर तक ईरान से तेल न खरीदने की चेतावनी दी है। उसने कहा कि अगर भारत ईरान से तेल खरीदता है तो उसे भी आर्थिक प्रतिबंधों की मार झेलनी पड़ सकती है। दरअसल उसका मकदस ईरान को आर्थिक मोर्चे पर अगल—थलग करना तो है ही, इसके साथ तेल का नया बाजार भी बनाना है। मगर भारत पर इस चेतावनी का बड़ा असर देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि भारत अपनी जरूरत का ज्‍यादातर हिस्सा ईरान से ही खरीदता है।

तेल का भंडार बढ़ाएगा भारत

ये भी पढ़ें

पीएम नरेन्द्र मोदी का मगहर रैली से सपा, बसपा व कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा आपातकाल लगाने व विरोध करने वाले एक हुए

हालांकि इसके उपाय स्‍वरूप भारत ने अपने तेल भंडारण को बढ़ाने का उपाय कर रहा है। देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार ने आपात स्थिति का सामना करने के लिए अपनी भंडारण क्षमता में वृद्धि करने का फैसला किया है। इसके तहत 65 लाख टन की अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्नाटक के पदुर और ओडिशा के चांदीखोल में अतिरिक्त आपातकालीन पेट्रोलियम भंडार स्थापित करने संबंधी एक प्रस्ताव को मंजूरी दी।

22 दिन की जरूरत का तेल होगा जमा

यह भंडारण व्यवस्था बनने के बाद आपात स्थिति होने पर 22 दिन तक देश की पेट्रोलियम की जरूरत पूरी हो सकेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट फैसलों जानकारी देते हुए कहा कि चांदीखोल में 40 लाख टन और पदुर में 25 लाख टन के लिए भूमिगत भंडारण होगा।

तेल की घरेलू मांग का बड़ा हिस्‍सा खरीदता है भारत

गौरतलब है कि भारत अपनी जरूरत का तीन चौथाई से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में लंबे समय से सरकार की कोशिश रही है कि देश में आपात स्थिति के लिए पेट्रोलियम भंडारण किया जाए। इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड (आइएसपीआरएल) अब तक तीन जगहों विशाखापत्तनम में 13.3 लाख टन, मैंगलोर में 15 लाख टन और पदुर में 25 लाख टन के भंडार बनाया है । इस तरह कुल 53.3 लाख टन कच्चे तेल के भंडारण की भूमिगत व्यवस्था का निर्माण हो चुका है। इससे भारत की करीब 10 दिनों की कच्चे तेल की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। जबकि 65 लाख टन की प्रस्तावित भंडारण क्षमता से करीब 12 दिनों के लिए अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें

बदले के वीडियो पर गरमाई राजनीति, बीजेपी पर कांग्रेस के 6 बड़े स्ट्राइक
Published on:
28 Jun 2018 03:11 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?