पीएम नरेन्द्र मोदी ने संत कबीर से लेकर ज्योतिबा फूले का नाम लिया। उत्तर, पूर्व, पश्चिम से लेकर दक्षिण के संतों की बात करते हुए सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बसपा का बिना नाम लिए हुए कहा कि जो लोग महापुरुषों को सही ढंग से पढ़े भी नहीं है लेकिन उनके नाम की राजनीति करते हैं। कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें गरीबों से ज्यादा अपने करोड़ों के बंगले की चिंता रहती है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की पूर्व सरकार को गरीबों के आवास के लिए पत्र पर पत्र लिखे जाते थे और पूछा जाता था कि कितने आवास की जरूरत है तो जवाब नहीं मिलता था क्योंकि जवाब देने वाले खुद करोड़ों के बंगले में रहते थे उन्हें गरीबों से अधिक अपने बंगले की चिंता रहती थी। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में यूपी में गरीबों के लिए रिकॉड घर बन रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा के बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी ने सत्ता की लालच के लिए गरीबों को छलने का काम किया है। सत्ता का लालच ऐसा है कि आपातकाल लगाने वाले व विरोध वाले कुर्सी के लिए एक हो गये हैं। ऐसे लोगों की चिंता देश व समाज नहीं अपना परिवार होता है। सभी को धोखा देकर करोड़ों का बंगला देने वाले व रिश्तेदारों को करोड़ों का मालिक बनाने वालों से यूपी के लोगों को सर्तक रहना चाहिए।
यह भी पढ़े:-आखिर क्यों जाति कार्ड में पिछड़ती जा रही है बीजेपी, 2019 में आसान नहीं होगा विरोधियों का चक्रव्यूह तोडऩा