विविध भारत

भारत ने हिंद महासागर में चीनी युद्धपोत को खुली छूट देकर किया हैरान

महासागर में चीन के तीन युद्धपोत दिखे, तो भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर किया स्वागत।

2 min read
warship

नई दिल्ली। चीन की आक्रमकता पूरे विश्व में चर्चा का विषय है। चीन की विस्तार नीति से उसके पड़ोसी देश भी परेशान हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है। डोकलाम विवाद हो या पाकिस्तान को चीन का समर्थन, हर मामले में भारत ने चीन को करारा जवाब दिया है। मगर हिंद महासागर में चीनी युद्धपोत का स्वागत करके उसने सभी को हैरान कर दिया है। मंगलवार को जब हिंद महासागर में चीन के तीन युद्धपोत दिखे, तो भारतीय नौसेना ने ट्वीट किया कि आज हिंद महासागर के क्षेत्र में चीन की 29वीं एंटी पाइरसी एस्कॉर्ट फोर्स का स्वागत है।

बीजिंग को मिला बड़ा संदेश

ये भी पढ़ें

चीन में भ्रष्ट अफसरों और जासूसों की खैर नहीं, सरकार ने लांच की वेबसाइट

विशेषज्ञों का मानना है यह एक तरह का साधारण ट्वीट था लेकिन इससे बीजिंग को एक बड़ा संदेश मिला है। दरअसल, पिछले कुछ समय से चीन लगातार हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। चीन की कोशिश है, वह भारत की नजरों में धूल झोंककर इस क्षेत्र में अपनी मनमानी चला सके। मगर चीन के इन युद्धपोतों को भारतीय नौसेना ने जिस तरह पकड़ा, उससे साफ संदेश गया कि भारत भी हिंद महासागर में अपनी नज़रे गढ़ाए रखता है।

इससे पहले कई बार कर चुका है घुसपैठ

चीन कई बार अरुणाचल, डोकलाम, उत्तराखंड सीमा के आस-पास घुसपैठ की कोशिशें करता आ रहा है। यही कारण है कि दोनों देशों के बीच में पिछले कुछ समय में तल्खी आई है। चीन सबसे अधिक अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ करता आया है। कई बार चीनी सेनाओं ने भारतीय सीमा को पार कर यहां पर स्थाई कैंप भी लगाए हैं। चीन की नीति रही है कि वह अपने क्षेत्र को लगातार विस्तार देता रहे। इसके साथ साउथ चाइना सी में भी चीन अपना दबदबा कायम करना चाहता है। इसे लेकर कई बार वह अमेरिका और जापान से भी उलझ चुका है। उसका कहना है कि वह इस क्षेत्र को अपना मानता है और यहां पर विकास कार्य कर रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय संगठन ने इसका पूरजोर विरोध किया है।

ये भी पढ़ें

अरुणाचल के राज्यपाल बीडी मिश्रा का बयान, भारतीय सेना सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम
Published on:
18 Apr 2018 12:07 pm
Also Read
View All