विविध भारत

भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- गिलगित-बाल्टिस्तान समेत कब्जाए हिस्सों को कर दे खाली

जम्मू-कश्मीर समेत भारत के कुछ हिस्सों पर अपना हक जताने वाले पाकिस्तान को भारत ने अब दो टूक समझा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 11:19 AM IST
indo-pak
बाल्टिस्तान

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर समेत भारत के कुछ हिस्सों पर अपना हक जताने वाले पाकिस्तान को भारत ने अब दो टूक समझा दिया है। भारत से स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान उन हिस्सों को अपना समझने की भूल कभी न करे। दरअसल, भारत की ओर से यह बयान गिलगित-बाल्टिस्तान संबंधी उस प्रकरण के बाद आया है, जिसमें पाकिस्तान ने वहां के प्रशासन से अधिकार वापस लेने की बात कही थी। इस पर भारत ने उप-उच्चायुक्त को तलब कर कड़ी आपत्ति जताई है।

भारत का अभिन्न अंग है गिलगित-बाल्टिस्तान

भारत ने पाक उप-उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब कर साफ कह दिया है कि पाकिस्तान कब्जाए गए भारत के किसी भी हिस्से के स्टेटस को बदलने का प्रयास न करे और न ही उनके बदलने का कोई कानूनी आधार है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार पाक अधिकारी को बता दिया गया है कि 1947 के विलय प्रस्ताव के आधार पर गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरा जम्मू-कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा है।

नोटबंदी को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- जनता को नहीं मिला योजना का पूरा लाभ

अवैध कब्जों को खाली करे पाकिस्तान

यही नहीं भारत की ओर से यह भी कह दिया गया है कि बजाए इसके कि भारत की ओर से कब्जाए हिस्सों का निराधार स्टेटस चेंज किया जाए, पाकिस्तान ऐसे हिस्सों से अपना कब्जा हटाना शुरू करे। बता दें कि बीते दिनों पाक पीएम शाहिद खाकन अब्बासी ने गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर आदेश दिया था कि वहां कि स्थानीय प्रशासन के अधिकारी वापस लिए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई ) के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असद दुर्रानी ने कहा था कि पाकिस्तानी फौज और यहां की खुफिया एजेंसी इस्लामाबाद को भारत के साथ संबंध सुधारने से कभी नहीं रोकेगी।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान