विविध भारत

मौसम अपडेटः तेजी से बढ़ते लुबान चक्रवात से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

अरब सागर में कम दबाव के चलते लुबान चक्रवात बन गया है और तेजी से यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

2 min read
मौसम अपडेटः तेजी से बढ़ते लुबान चक्रवात से ओडिशा-प. बंगाल में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। अरब सागर में कम दबाव के चलते लुबान चक्रवात बन गया है और तेजी से यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। लुबान चक्रवात का व्यापक असर अगले 24 घंटे में होगा, जिसके परिणामस्वरूप नजदीकी इलाकों में तेज हवाओं और तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में ओमान और यमन के तट की ओर इसके जाने की संभावना जताई है।

दुर्गापूजा से पहले भारी बारिश की संभावना

ये भी पढ़ें

ओडिशा में 9 अक्टूबर से तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का प्रभाव फिलहाल धीमा हो रहा है। यह कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और पूर्व मध्य के इलाके में बना था। अब मौसम विभाग ने इन कम दबाव की वजह से दुर्गापूजा से पहले के तीन दिन तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते कोलकाता समेत बंगाल के ज्यादातर जिलों में 10 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। बारिश का सिलसिला शुक्रवार तक जारी रह सकता है।

अलर्ट जारी, मछुआरों को रोका गया

भारी बारिश की आशंका के चलते मछुआरों को चेतावनी जारी कर दी गई है। मंगलवार सुबह से ही उन्हें समुद्र में जाने से रोक दिया गया है। वहीं, नेशनल इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर (एनईआरसी) ने अगले दो-तीन दिनों के लिए ओडिशा सरकार को अलर्ट भेजा है।

अगले 24 घंटों में इसके असर से बने चक्रवात के चलते तूफान की रफ्तार धीमी होती जाएगी। आने वाले 72 घंटों में यह चक्रवात ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों तक पहुंच जाएगा। हालांकि गनीमत इस बात की है कि इस दौरान मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और हालात सामान्य बने रहेंगे।

दक्षिण भारत की तरफ बढ़ रहा प्रभाव

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का असर कम होने से हवाओं की रफ्तार भी थम रही है, जिससे नजदीकी इलाकों और दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ इलाकों में अब बारिश की संभावना बेहद कम हो चुकी है। पूर्वोत्तर के मानसून के चलते अब तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान भी अब सही नहीं रहा और अब इन इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें

मप्र में दस्तक देगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
Updated on:
09 Oct 2018 09:06 am
Published on:
09 Oct 2018 09:03 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत