5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा में 9 अक्टूबर से तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो ओडिशा के अलावा कई और राज्यों में बारिश और तूफान आ सकते हैं।

2 min read
Google source verification
heavy rain

ओडिशा में तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भुवनेश्वर: ओडिशा में भारी बारिश के बाद चक्रवात होने की आशंका है। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव के अंतर्गत ओडिशा के कई हिस्सों में नौ अक्टूबर से भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को नौ से 12 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है क्योंकि समुद्री हालात खराब हो सकते हैं। दक्षिणी ओडिशा तट के कुछ इलाकों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है और ओडिशा के तटीय इलाकों में बुधवार को कुछ जगहों पर भारी से मूसलाधार बारिश व अलग-अलग जगहों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है।

9 अक्टूबर से बारिश की संभावना

ओडिशा के तटीय और आसपास की अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि नौ अक्टूबर से उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफानी हवाएं 45-55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। भुवनेश्वर मौसम विभाग केंद्र के निदेशक एच.आर. बिस्वास ने कहा कि दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों के आस-पास के जिलों में 10 अक्टूबर शाम से तूफानी हवाओं के 70-80 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी की ओर से लौटता मानसून बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, तेलंगाना के सभी इलाकों, बंगाल की मुख्य खाड़ी, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य अरब सागर, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों से गुजरेगा।

दिल्ली में भी बारिश की आशंका

वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और ठंडे मौसम की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसी स्थितियां बन रही है कि कल से लेकर 12 अक्टूबर तक दिल्ली एनसीआर में भी बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन बड़ी परेशानी की बात यह बताई जा रही है कि इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है। कल से आसमान में बादल छाने शुरू हो जाएंगे और तापमान में और दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग