
नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक सेना ने मछुआरों के लिए एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि वे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में न जाएं। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए चेतावनी में भी यह कहा गया है कि दक्षिणपूर्वी अरब सागर में साइकलोन आने के साथ-साथ भारी बारिश हो सकती है। लिहाजा मछुआरे समुद्र में न जाएं।