विविध भारत

Independence Day पर Army का जोश भरा संदेश, राष्ट्र पहले और देश सेवा में सदैव प्रतिबद्ध

Independence Day के अवसर पर भारतीय सेना ने देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं India Army ने शुभकामना संदेश में लिखा है कि आर्मी देश की सेवा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
less than 1 minute read
Independence Day पर Army का जोश भरा संदेश, राष्ट्र पहले और देश सेवा में सदैव प्रतिबद्ध
Independence Day पर Army का जोश भरा संदेश, राष्ट्र पहले और देश सेवा में सदैव प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस ( IndependenceDay ) मना रहा है। इस अवसर पर भारतीय सेना ( Indian Army ) ने देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय सेना ( India Army ) ने देश के नाम अपने शुभकामना संदेश में लिखा है कि इंडियन आर्मी देश की सेवा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सेना के अधिकृत ट्विटर हैंडल से दिए गए शुभकामना संदेश ( Greeting message ) के साथ एक वीडियो को भी पोस्ट किया गया है। इस वीडियो संदेश ( Video message ) मे एडवांस टेक्नोलॉजी ( Advanced technology ) से लैस इंडियन आर्मी की ताकत और पराक्रम की झलक दिखाई दे रही है। इस वीडियो संदेश में 'जय हिंद की सेना' को हैशटैग किया गया है।

वहीं, स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP ) के जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। लद्दाख के पैंगोंग त्सो नदी के तट पर तैनात इन ITBP के जवानों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। जिसके बाद उन्होंने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकरर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच विवाद के बाद से आईटीबीपी बड़ी मुस्तैदी के साथ सीमा की रक्षा में जुटी है। आईटीबीपी के ये जवान लद्दाख में हर साल इस ऊंचाई पर झंडा फहराते हैं। इस पावन दिन वंदे मातरम और भारत माता की गूंज से पूरा वातवरण भारतमय हो जाता है।

Updated on:
15 Aug 2020 09:05 pm
Published on:
15 Aug 2020 05:27 pm