आप मंत्री गोपाल राय ने आगे कहा कि अभी तक के प्रोग्राम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा कोरोना योद्धाओं, सभी मंत्रियों और 70 विधायकों को बुलाया गया है। वहीं, दिल्ली के 7 लोकसभा और 3 राज्यसभा के सदस्य को भी न्योता दिया गाय है। इनके सबके अलावा दिल्ली के तीनों एमसीडी के मेयर, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व दानिक्स अधिकारियों को निमंत्रण भेजा जा चुका है।