सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च ( System of Air Quality Weather Forecasting and Research ) की एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता ( Delhi's air quality ) को 0-50 में अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 400 से ऊपर को गंभीर रूप से खराब बताया है। आईएएनस के मुताबिक दौरान हवा की गुणवत्ता 'अच्छा' श्रेणी के तहत 45 पर दर्ज की गई। दिल्ली में मार्च में एयर क्वालिटी इंडेक्स 42 अंक के साथ रिकॉर्ड किया गया। उस दौरान देशव्यापी लॉकडाउन लागू था।