नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल ( Spinner bowler Yuzvendra Chahal of the Indian cricket team ) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस चर्चा के पीछे न केवल युजवेंद्र चहल ( Yuzvendra Chahal ) की हाल ही में हुई सगाई और इंस्टाग्राम पर छाए उनके फोटों हैं, बल्कि इसकी प्रमुख वजह उनकी मंगेतर की वो डांस क्लिप है, जिसने आजकल सोशल मीडिया ( Social Media ) पर धमाल मचाया हुआ है। दरअसल, युजवेंद्र चहल की हाल ही में सगाई हुई। क्रिकेटर ने अपनी सगाई और मंगेतर धनश्री ( Dhanashree ) के फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं, उनकी मंगतेर धनश्री इन दिनों अपने डांस वीडियो से काफी सुर्खियां बटौर रही हैं।