एक बार चहल ने बताया था कि उन्हें शतरंज का फायदा क्रिकेट में भी मिला। इसी के कारण उन्हें रणनीति बनाने में मदद मिली और धैर्यवान रहना सीखा। चहल के मुताबिक, जब आप शतरंज खेलते हैं तो सामान्य तौर पर आप 15 से 16 चाल पहले ही सोच लेते हैं। इसी तरह जब दिग्गज बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करते हैं तो योजना बनाने की जरूरत होती है। यह जानने की जरूरत होती है कि इस बल्लेबाज को अधिक गुगली फेंकनी हैं या फ्लिपर, ऐसी कौन सी गेंद है, जिसे वह समझ पा रहा है।