युवराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा कि वह यह साफ कर देना चाहते हैं कि रंग, जाति या लैंगिक आधार पर वह किसी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं करते। उन्होंने लोगों की भलाई में अपनी जिंदगी जी है और आगे भी ऐसे ही जीना चाहते हैं। युवराज ने आगे कहा कि वह हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं। युवराज ने कहा कि वह अपने दोस्तों से बात कर रहे थे। उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो अनुचित था। फिर भी, एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते वह यह कहना चाहते हैं कि अगर अनजाने में उनकी बातों से किसी को दुख पहुंचा है तो वह खेद व्यक्त करते हैं। देश और देश के लोगों से उनका प्यार हमेशा रहेगा।