आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वृद्धिमान साहा साउथ सिटी के अपने अपार्टमेंट में ही अपने पिता प्रशांत साहा की मदद से अभ्यास कर रहे हैं, ताकि विकेटकीपिंग के लिए जरूरी हाथों और आखों का तालमेल बना रहे। वृद्धिमान साहा ने बताया कि आप समझ सकते हैं कि अपार्टमेंट के भीतर विकेटकीपिंग का अभ्यास कितना मुश्किल है। वह जितना संभव हो, उतना ड्रिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह हाथों और आंखों के सामंजस्य वाली ड्रिल करते हैं, एक विकेटकीपर के लिए सबसे जरूरी होता है।