26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / Delhi में Coronavirus से 24 घंटे में 58 मौत, CM Arvind Kejriwal ने सांसदों से की चर्चा

Delhi में Coronavirus से 24 घंटे में 58 मौत, CM Arvind Kejriwal ने सांसदों से की चर्चा

Delhi में Coronavirus के कारण बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से दिल्ली में 58 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई CM Arvind Kejriwal ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए Delhi के Lok Sabha MPs and Rajya Sabha members से बात की    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 16 Jul 2020, 10:09 PM IST

Delhi में Coronavirus से 24 घंटे में 58 मौत, CM Arvind Kejriwal ने सांसदों से की चर्चा

Delhi में Coronavirus से 24 घंटे में 58 मौत, CM Arvind Kejriwal ने सांसदों से की चर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal ) ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग ( Video conferencing ) के जरिए राष्ट्रीय राजधानी ( Delhi ) के लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सदस्यों ( Lok Sabha MPs and Rajya Sabha members ) से बात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई ( fight against coronavirus ) पर चर्चा की। दिल्ली में सात लोकसभा सांसद ( Lok Sabha MP ) हैं। ये सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं। वहीं दिल्ली से तीन राज्यसभा सांसद भी हैं, जो आम आदमी पार्टी ( AAP ) के हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली मॉडल से कोरोना वायरस ( Coronavirus in Delhi ) की लड़ाई संभव है, क्योंकि दिल्ली के सभी विधायक और सांसद दिल्ली सरकार ( Delhi Goverment ) के साथ खड़े हैं।

Rajasthan political crisis: संकट में Sachin Pilot को आई इस दोस्त की याद, मदद के लिए किया फोन

मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों के साथ कोविड-19 के संक्रमण को और काबू करने को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सभी सांसदों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में कोविड-19 की रोकथाम को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी। केजरीवाल ने कहा, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सभी विधायकों, सांसदों से मिल रहा हूं। कोरोना की लड़ाई में इन जनप्रतिनिधियों का महžवपूर्ण योगदान रहा है। पिछले दो दिनों में कई विधायकों से मिला, आज सभी सांसदों से बात की। इसी तरह सभी का सहयोग मिलता रहा तो कोरोना को हम जल्द ही मात दे पाएंगे।

Mumbai में आफत की बारिश: दो इमारातों के हिस्से गिरने मचा हड़कंप, कई लोगों के दबे होने की आशंका

मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ बातचीत के दौरान कहा, कोविड-19 से कोई भी सरकार या व्यक्ति अकेले नहीं लड़ सकता है। कोविड-19 को पराजित करना है, तो हम सभी को एक साथ मिल कर काम करना होगा।
इस दौरान, सभी सांसदों ने एकमत से कहा कि वे पूरी तरह से दिल्ली सरकार के साथ हैं और इस महामारी से दिल्ली की जनता को उबारने के लिए सभी संभव कदम उठाएंगे।

Union Territory Lakshadweep बना भारत का एकमात्र Corona Free Zone, जानें महामारी से निपटने का अपनाया कौन सा तरीका?

Jammu and Kashmir के Kupwara में सुरक्षाबलों ने आतंकी का किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों में एक बार फिर बड़ा उछाल आया है। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से दिल्ली में 58 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। दिल्ली में अभी तक कोरोना से 35 सौ से अधिक व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। जबकि दिल्ली में कुल 1 लाख 18 हजार से अधिक लोग अभी तक कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।