26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

कांग्रेस ने 2029 लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ‘संविधान रक्षा मार्च’ और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान शुरू किया है। जानिए, संविधान दिवस पर इस अभियान के जरिए कांग्रेस की रणनीति क्या है और बीजेपी इसे कैसे जवाब दे रही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Nov 2026, 1:24 PM IST

Congress Political Strategy 2029

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo-X@rahul gandhi)

Congress Constitution Protection March: लोक सभा चुनाव 2029 और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। लोक सभा चुनाव 2024 से ही कांग्रेस संविधान को लेकर मोदी सरकार को घेर रही है। पिछले लोक सभा चुनाव में ‘संविधान बचाओ’ का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अब एक बार फिर से आगामी चुनावों को देखते हुए इस मुद्दे को प्रमुखता से रखकर बीजेपी और मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

कांग्रेस निकाल रही ‘संविधान रक्षा मार्च’ 

26 नवंवर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन कांग्रेस जगह-जगह ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाल रही है। इस मार्च के जरिए से कांग्रेस संविधान, मौलिक अधिकारों, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका को राजनीतिक बहस के केंद्र में लाना चाहती है। अब सवाल उठता है कि आखिर इस मार्च के पीछे कांग्रेस की रणनीति क्या है और इसके जरिए वह बीजेपी को क्या संदेश देना चाहती है?

संविधान दिवस पर ही कांग्रेस ने मार्च निकालने का फैसला क्यों?

बता दें कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था, लेकिन संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसी ऐतिहासिक तारीख की याद में 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। कांग्रेस ने इसी दिन को अपने राजनीतिक अभियान के लिए चुना है। इसके पीछे प्रमुख वजहें हैं…

  • संविधान को राजनीतिक मुद्दे के केंद्र में रखना: कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप लगाया है।
  • मताधिकार की बहस को आगे बढ़ाना: कांग्रेस अब 'वोट चोरी' के आरोपों को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा से जोड़कर उठा रही है।

'संविधान बचाओ' का मुद्दा चर्चा में क्यों आया?

लोक सभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा संविधान में बदलाव की आशंका जताई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी चुनावी सभाओं में कई बार संविधान की प्रति दिखाकर कहा है कि यदि लोक सभा चुनाव में बीजेपी को 400 से अधिक सीटें मिल गई तो ये लोग संविधान और आरक्षण को बदल देंगे। 

वहीं आगामी चुनावों को देखते हुए एक बार फिर से कांग्रेस इसी रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि इस बार पार्टी का आरोप है कि वोटर लिस्ट में नाम हटाए जाने और एसआईआर की प्रक्रिया से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

कांग्रेस इसको चुनावी मुद्दा बनाने नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान से जुड़ा सवाल बता रही है। कांग्रेस नेताओं द्वारा केंद्र सरकार पर SIR के माध्यम से वोट चोरी करने का आरोप लगा रही है। 

इस बार कांग्रेस ने क्या नया दांव खेला? 

हालांकि इस बार कांग्रेस ने नया दांव भी खेला है। पार्टी ने संविधान बचाओ के साथ वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को भी जोड़ दिया है। 

  • संविधान रक्षा मार्च: संविधान दिवस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में जगह-जगह मार्च निकाला जा रहा है। इनमें पार्टी के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।
  • वोट रक्षक अभियान: बूथ स्तर पर ऐसे मतदाताओं के नामों का सत्यापन करना, जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का दावा किया जा रहा है।
  • वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल: 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक गांवों में चौपाल लगाकर मतदाता सूची और मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दों को उठाना।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसको लेकर कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें 22 नवंबर तक जिला स्तर पर बैठकें और वोट रक्षकों की नियुक्ति होनी थी। इसके बाद 22 से 30 नवंबर तक बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाना है। 

इस रणनीति में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस संविधान की चर्चा को सीधे आम मतदाता के अधिकार से जोड़ रही है। यानी पार्टी का संदेश है कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार सुरक्षित रहना संविधान की रक्षा का ही हिस्सा है।

क्या बीजेपी भी कांग्रेस के इस नैरेटिव का जवाब दे रही है?

कांग्रेस के वोट चोरी और SIR के आरोपों पर बीजेपी की तरफ से भी जवाब दिया जा रहा है। इसके खिलाफ बीजेपी ने ने 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान चलाया था। इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के आरोपों का भी जवाब भी दिया है।