26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / PMLA में ED को बड़ा झटका: संपत्ति जब्ती पर अंतिम फैसला लेने वाली बेंच में न्यायिक सदस्य जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

PMLA में ED को बड़ा झटका: संपत्ति जब्ती पर अंतिम फैसला लेने वाली बेंच में न्यायिक सदस्य जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

ED Property Attachment Rule: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि PMLA के तहत ED की कुर्क की गई संपत्ति की पुष्टि करने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य अनिवार्य होगा। जानें अदालत के फैसले की अहम बातें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 26 Nov 2026, 12:36 PM IST

PMLA Supreme Court Verdict

PMLA Supreme Court Verdict :PMLA में एक सदस्यीय पीठ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, ED की कार्रवाई पर लगी नई शर्त (फोटो सोर्स: ANI)

PMLA Supreme Court Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संपत्ति जब्त करने की शक्तियों पर अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ईडी की ओर से अस्थायी रूप से कुर्क की गई संपत्ति की जब्ती की पुष्टि करने का अधिकार रखने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य का होना अनिवार्य है। अदालत ने कहा कि न्यायिक सदस्य के बिना गठित एक सदस्यीय पीठ संपत्ति कुर्की को अंतिम मंजूरी नहीं दे सकती।

गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना वाली बेंच ने ये फैसला सुनाया। अदालत ने साफ कर दिया धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जब भी संपत्ति कुर्की पर आखिरी सुनवाई या फैसला होगा, वहां एक न्यायिक सदस्य जरूर होना चाहिए।

कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी करना है, तो उसमें न्यायिक सदस्य की जरूरत नहीं है। ये सिर्फ अंतिम सुनवाई और फैसले के वक्त ही जरूरी रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी बात रखी

पीएलएमए की धारा 8 में जो सुनवाई होती है, वो सीधी-सीधी संबंधित व्यक्ति के संपत्ति और उसके संवैधानिक अधिकारों पर असर डालती है। इसमें कानून की गहरी समझ और सबूतों का सही आकलन जरूरी होता है। यही वजह है कि सुनवाई के वक्त ऐसे शख्स की मौजूदगी जरूरी है, जिसने कानून पढ़ा-समझा हो और न्यायिक अनुभव रखता हो।

कोर्ट ने माना कि प्रशासनिक या वित्तीय सदस्य अपने-अपने काम के माहिर हो सकते हैं, लेकिन सबूतों की जांच, कानूनी प्रक्रियाएँ और निष्पक्ष फैसले के लिए न्यायिक समझ होना बहुत जरूरी है।

पीठ ने साफ निर्देश दिया

प्राधिकरण के चेयरपर्सन को एक प्रशासनिक सर्कुलर निकालना होगा, जिससे ये तय रहे कि धारा 8(3) में जो भी संपत्ति कुर्की की पुष्टि वाला आदेश पारित होगा, उसमें पीठ में एक न्यायिक सदस्य जरूर शामिल हो।

अदालत ने यह भी माना कि चेयरपर्सन का न्यायिक सदस्य होना जरूरी नहीं है। कानून में इसकी कोई बाध्यता नहीं है। पीठ ने पीएलएमए की धारा 6(5)(बी) और 6(7) को भी सही ठहराया, जिनके तहत प्राधिकरण एक या दो सदस्य वाली पीठ बना सकता है। मगर साफ कर दिया कि जब भी अंतिम सुनवाई या संपत्ति कुर्की की पुष्टि की बात आएगी, वहाँ न्यायिक सदस्य की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी।

क्या है पूरा मामला?

पीएलएमए की धारा 5 ईडी को अपराध से अर्जित मानी जाने वाली संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का अधिकार देती है। इसके बाद धारा 8 के तहत न्यायनिर्णायक प्राधिकरण यह तय करता है कि संबंधित संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है या नहीं और उसकी कुर्की जारी रखी जानी चाहिए या नहीं।

इस मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई थी कि ईडी की संपत्ति कुर्क करने की शक्तियों पर निष्पक्ष न्यायिक निगरानी जरूरी है। वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा था कि न्यायिक कार्य करने वाले संस्थानों को कार्यपालिका के प्रभाव से स्वतंत्र रहना चाहिए।

वहीं, ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक ने एक सदस्यीय पीठ गठित करने की कानूनी व्यवस्था का बचाव किया था। वरिष्ठ अधिवक्ता जोहेब हुसैन ने अदालत को बताया था कि एक साल में करीब 400 संपत्तियों की कुर्की हुई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया था कि इतनी बड़ी संख्या में मामलों का फैसला एक अधिकारी द्वारा किए जाने का औचित्य क्या है।

दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसलों का भी रहा संदर्भ

जनवरी 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कहा था कि एक सदस्यीय पीठ में न्यायिक सदस्य का होना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, अदालत ने कुर्की की कार्रवाई के कारणों और प्रभावित पक्षों को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जुलाई 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद मार्च 2023 में तेलंगाना हाईकोर्ट की एकल पीठ ने कहा था कि अर्ध-न्यायिक काम करने वाले प्राधिकरण में कानूनी योग्यता रखने वाले सदस्य होने चाहिए। हालांकि, फरवरी 2024 में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और जस्टिस अनिल कुमार जुकांती की डिवीजन बेंच ने करवी रियल्टी से जुड़े मामले में इस फैसले को पलट दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने इस कानूनी विवाद पर 15 सितंबर को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।