26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / G Krishnaiah Murder Case: आनंद मोहन को वापस जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की समय से पहले रिहाई

G Krishnaiah Murder Case: आनंद मोहन को वापस जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की समय से पहले रिहाई

G Krishnaiah murder case : G कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई रद्द की। उन्हें एक महीने के भीतर सरेंडर करना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 26 Nov 2026, 11:50 AM IST

Anand Mohan Supreme Court verdict

Anand Mohan Supreme Court verdict :सुप्रीम कोर्ट का आदेश: आनंद मोहन को एक महीने में करना होगा सरेंडर (फोटो सोर्स: ANI)

Anand Mohan Supreme Court verdict: IAS अधिकारी जी. कृष्णैया हत्याकांड में दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को उन्हें सजा में छूट देकर रिहा करने का बिहार सरकार का फैसला रद्द कर दिया और एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया।

तय समय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर सक्षम प्राधिकारी को कानून के अनुसार कार्रवाई कर उन्हें हिरासत में लेना होगा। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका पर यह फैसला सुनाया।

जेल नियमों में बदलाव भी रद्द

अदालत ने बिहार जेल मैनुअल में 10 अप्रैल 2023 को किए गए संशोधन को असंवैधानिक करार दिया। इसके जरिए ड्यूटी पर तैनात लोक सेवक की हत्या के दोषियों की समय से पहले रिहाई पर लगी विशेष रोक हटाई गई थी।

यह खबर अभी अपडेट हो रही है