
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने मंगलवार को ईस्टर्न लद्दाख में बड़ा सैन्य अभ्यास किया। यह इलाका पड़ोसी देश चीन से बिल्कुल सटा हुआ है।
इस दौरान भारतीय वायु सेना के साथ थल सेना के जवानों ने लड़ाई का अभ्यास किया।
चीन के बॉर्डर पर भारतीय सेना के इस युद्धाभ्यास का बड़ा रणनीतिक महत्व बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार है, जब भारतीय सेना ने लद्दाख के इस इलाके में कोई सैन्य अभ्यास किया हो।
नॉर्थन कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह भी इस सैन्य अभ्यास में शामिल रहे। यहां तक कि नॉर्थन कमांड ने सैन्य अभ्यास की कुछ फोटों भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इसके साथ ही एक मीडिया एजेंसी ने इसका वीडियो भी जारी किया है।
समाचार एजेंसी की ओर से जारी वीडियो में दिखाया गया कि वायुसेना के जवान आकाश से छलांग लगा रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय सेना के जवान टैंकों के माध्यम से युद्धाभ्यास कर रहे हैं।