विविध भारत

‘दिन में सपने मत देखो, तुम्हारा हैरी पंजाब के किसी गांव के साइबर कैफे में बैठा होगा’

एक महिला वकील ने याचिका दाखिल कर कहा कि ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी ने उससे वादा किया पर शादी नहीं की।
less than 1 minute read
Apr 14, 2021
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से शादी की अर्जी लेकर भारतीय युवती पहुंची हाईकोर्ट, हैरी ने कहा, 'दिन में सपने मत देखो, तुम्हारा हैरी पंजाब के किसी गांव के साइबर कैफे में बैठा होगा'
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से शादी की अर्जी लेकर भारतीय युवती पहुंची हाईकोर्ट, हैरी ने कहा, 'दिन में सपने मत देखो, तुम्हारा हैरी पंजाब के किसी गांव के साइबर कैफे में बैठा होगा'

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को एक रोचक मामले पर सुनवाई हुई। एक महिला वकील ने याचिका दाखिल कर कहा कि ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी ने उससे वादा किया पर शादी नहीं की। उसने कहा कि प्रिंस हैरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए जिससे दोनों की शादी में और देरी न हो। कोर्ट ने याची से पूछा कि क्या वह कभी यूनाइटेड किंगडम गई है तो उसने इनकार किया। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह मामला प्रिंस हैरी से शादी करने के बारे में दिन में सपना देखने की तरह है, ऐसे सपना देखना बंद करो। तुम्हारा तथाकथित प्रिंस हैरी शायद पंजाब के किसी गांव के साइबर कैफे में बैठा होगा। उल्लेखनीय है कि प्रिंस हैरी की शादी साल 2018 में मेगन मर्केल से हुई है। उनके एक बेटा भी है।

भरोसा नहीं: कोर्ट... जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान ने याचिका को खारिज कर कहा, यह सर्वविदित तथ्य है कि फेसबुक, ट्विटर आदि विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर फर्जी आइडी बनाई जाती है। ऐसी बातों की प्रामाणिकता पर अदालत भरोसा नहीं कर सकती।

प्रिंस चाल्र्स को बताया!
याची ने उसके और प्रिंस हैरी की सोशल मीडिया चैट और ईमेल का जिक्र किया जिसमें हैरी ने जल्द शादी का वादा किया था। उसने कहा कि उसने प्रिंस चाल्र्स को संदेश भेजे हैं कि उनका बेटा प्रिंस हैरी उसके साथ रिश्ते में है।

Published on:
14 Apr 2021 02:50 pm
Also Read
View All