विविध भारत

Cyclone Tauktae : भारतीय नौसेना की 78 लापता लोगों की तलाश जारी, 24 घंटे में 184 लोगों को बचाया

नौसेना अधिकारी ने बताया कि मुंबई में P-305 नाव पर सवार 78 लापता लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, उनके लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

2 min read
Indian navy

नई दिल्ली। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae) गुजरात, महाराष्ट्र में कहर बरपाने के बाद आगे बढ़ रहा है। तेजी से कमजोर होने के बावजूद, चक्रवात की वजह से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। चक्रवात ताउते में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना का सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भारतीय नौसेना के जहाजों और हेलीकॉप्टरों ने बुधवार को खराब मौसम में 78 लोगों की तलाश जारी मुंबई में घातक चक्रवात के कारण एक बजरे डूब जाने के बाद ये लोग लापता हो गए। नौसेना कमांडर आलोक आनंद ने कहा कि अभियान में लगे तीन जहाजों और हेलीकॉप्टरों ने 24 घंटे के भीतर 184 लोगों को बचाया।

78 लापता लोगों की तलाश जारी
नौसेना अधिकारी ने बताया कि मुंबई में P-305 नाव पर सवार 78 लापता लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, उनके लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बार्ज P-305 में खोज और बचाव अभियान में अब तक 184 कर्मियों को बचाया गया है। भारतीय नौसेना ने कहा INS कोच्चि और INS कोलकाता बचाव दल के साथ मुंबई बंदरगाह लौट रहे हैं। INS तेग, INS बेतवा, INS ब्यास, P8I विमान और सीकिंग हेलोस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

प्रधानमंत्री हवाई सर्वेक्षण से करेंगे नुकसान का जायजा
भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चक्रवात कमजोर होकर गुजरात से निकलकर अब राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवात की वजह से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौमस विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली- NCR पानीपत, गन्नौर, सोनीपत, गोहाना के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी / घंटा की गति के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और तेज हवाएं जारी रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने गुजरात और दीव के दौरे पर मोदी जाएंगे। हवाई सर्वेक्षण के बाद अहमदाबाद में समीक्षा बैठक करेंगे।

Published on:
19 May 2021 12:00 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग