विविध भारत

कोरोना की वजह से कई ट्रेनें कैंसिल या यात्रा रद्द, टिकट का पूरा पैसा होगा रिफंड, रेलवे ने दी जानकारी

21 मार्च से 15 अप्रैल तक यात्रा करने वालों की टिकट बुकिंग पर लागू होगा रेलवे ने ट्रेन कैंसिल की हो या यात्री यात्रा नहीं करना चाहता हो उन्हें मिलेगी सुविधा रेलवे ने जारी की नई एडवाइजरी  

2 min read
कोरोना की वजह से कई ट्रेनें कैंसिल या यात्रा रद्द, टिकट का पूरा पैसा होगा रिफंड, रेलवे ने दी जानकारी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को देखते हुए रलवे मंत्रालय की ओर से लगातार ट्रेन कैंसिल किए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से लंबी दूरी की यात्रा और बिना जरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह दी जा रही है। वहीं रेलवे ने टिकट बुकिंग सेल में रिफंड के नियम में भी कुछ बदलाव किए हैं। रेलवे ने एडवाइजरी ने जारी कर टिकट रिफंड की प्रक्रिया में लोगों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने मार्च 21 से 15 अप्रैल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को रिफंड नियमों में ढील दी है। कैंसिल ट्रेनों के लिए यात्रा की तारीख से 45 दिन तक टिकट जमा करने पर पूरा पैसा रिफंड मिलेगा ।

30 दिन के भीतर रेलवे से आप ले सकते हैं मनी

वहीं वे यात्री जिनकी ट्रेनें कैंसल नहीं हुई लेकिन उन्होंने यात्रा न करने का फैसला किया है तो वे 30 दिनों के भीतर टीडीआर (टिकट डिपॉजिट रसीद) के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें भी रेलवे पूरा पैसा देगा। रेलवे ने एडवाइजरी जारी कर ये पूरी जानकारी दी है।

रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

वहीं ई टिकट को लेकर भी रेलवे ने एडवाइजरी जारी की है। जो यात्री 139 के माध्यम से टिकट कैंसिल करना चाहते हैं, वे यात्रा की तारीख से 30 दिनों के भीतर काउंटर पर पैसे वापस ले सकते हैं। इसके लिए स्टेशन आने की जरूरत नहीं है।

22 मार्च को जनता कर्फ्यू

गौरतलब है कि कोरोना से बचाव के लिए पीएम मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि रविवार की सुबह 7 से रात 9 बजे तक लोग घरों में रहें और शाम पांच बजे लोग अपने घरों के दरवाजे या बालकनी या फिर खिड़की पर खड़े होकर उन लोगों के लिए ताली, थाली बाजाकर अभिवादन करें जो कोरोना से निपटने में जुटे हुए हैं।

Published on:
21 Mar 2020 06:07 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर