विविध भारत

आज शाम से शुरू होगी यात्री ट्रेनों की बुकिंग, भारतीय रेलवे ने दी पूरी जानकारी

केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग ही करा सकेंगे यात्री। बिना टिकट के रेलवे स्टेशन पर नहीं जा सकेगा कोई। यात्रा से पहले मास्क पहनना और स्क्रीनिंग अनिवार्य।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2020, 11:54 AM IST
Railway to start trains booking today
Railway to start trains booking today

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ऐतिहासिक रूप से पौने दो माह से भी ज्यादा वक्त बाद एक बार फिर से यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने जा रही है। रेलवे कल यानी मंगलवार 12 मई से 15 जोड़ी ट्रेनों के साथ सीमित संचालन करेगी। रेलवे इन्हें स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाएगी और सभी ट्रेनें वातानुकूलित होंगी।

इस संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "ट्रेनें न्यू दिल्ली से 15 स्थानों को जाएंगी। शुरुआत में ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जाएंगी।"

हालांकि रेलवे ने साफ किया है कि सब कुछ कोच की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने अपने 20 हजार कोच को हेल्थ केयर कोच में बदल रखा है। इसके अलावा रेलवे प्रतिदिन 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है।

जानिए ट्रेनों के संचालन से जुड़ी जरूरी जानकारी

Updated on:
11 May 2020, 11:54 AM IST
Published on: