विविध भारत

देशी Startup ने इस साल फंडिंग से उठाए 59,00,00,00,00,000 रुपए, अब IPO बनने की तैयारी

जनवरी से सितंबर के बीच में भारतीय स्टार्टअप ने हासिल की 5967 अरब रुपए की फंडिंग देश में 40 हजार स्टार्टअप, 34 स्टार्टअप यूनिकार्न कंपनियां बनकर खड़े इंटरनेट, डिजिटल मनी और ई-कॉमर्स के तेजी से विस्तार ने निभाई अहम भूमिका

2 min read
देशी स्टार्टअप हुए मालामाल

नई दिल्ली। एक ओर शेयर बाजार ( Share Market ) धूम मचा रहा है, दूसरी ओर भारतीय स्टार्टअप कंपनियां ( Indian Startup Companies ) इस समय अपने जोर पर हैं। भारतीय टेक्नोलॉजी आधारित स्टार्टअप कंपनियां इस समय निवेश का बड़ा बाजार बन गई हैं। यही वजह है कि जनवरी से लेकर सितंबर के बीच में इन भारतीय स्टार्टअप ने 5967 अरब रुपए जुटाए हैं।

इस समय देश में करीब 40 हजार स्टार्टअप काम कर रहे हैं, जिसमें से 34 यूनिकार्न कंपनियों के तौर पर बाजार में खड़े हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर कंपनियों को यूनिकार्न होने में औसतन सात साल का समय लगा।

अब यही कंपनियां आईपीओ की तैयारी कर रही हैं। मतलब, जो कंपनियां कल तक खुद दूसरों से पैसा लेकर चल रही थीं, वह बाजार से पैसा लेकर नई कंपनियों में निवेश करेंगी और बाजार को नई दिशा देंगी।

एक कंपनी में 11 अरब रुपए का निवेश
स्टार्टअप में फंडिंग करने वाली प्रमुख कंपनियों में सिकोइया भारत, 100एक्सवीसी, एस्सल पार्टनर, मुंबई एंजल नेटवर्क, लेट्स वेंचर, मेट्रिक्स पार्टनर, सेफ पार्टनर, बेटर कैपिटल, वाई कॉम्बीनेटर, नेक्सस वेंचर पार्टनर हैं।

सिकोइया ने एडटेक कंपनी अनएकेडमी में 150 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश किया था। भारतीय रुपए में इसकी कीमत करीब 11 अरब रुपए होती है। कंपनी एक झटके में यूनिकार्न कंपनी में बदल गई थी। भारतीय स्टार्टअप कंपनियां अब तक 464 खरब रुपए की फंडिंग बाजार से ले चुकी हैं।

तेजी से बढ़ने की यह चार वजहें
1— देश में इंटरनेट का तेजी से विस्तार हो रहा है। दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर
2— डिजिटल मनी और ई—कॉमर्स का तेजी से विस्तार, लोगों में इसकी स्वीकार्यता
3— ई—गर्वेनेन्स और सरकार की स्टार्टअप को सहयोग करने की नीति
4— तेजी से तैयार होता तकनीकी ईकोसिस्टम, तकनीकी आधारित स्टार्टअप

Updated on:
12 Dec 2020 11:47 am
Published on:
12 Dec 2020 08:39 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत