विविध भारत

International Yoga Day 2021: पीएम मोदी आज सुबह 6:30 बजे करेंगे संबोधित

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘कल 21 जून को हम सातवां योग दिवस मनाएंगे। इस वर्ष का विषय 'योग फॉर वेलनेस' है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। कल सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।'
2 min read
Jun 20, 2021
international_yoga_day_2021_pm_narendra_modi.png
International Yoga Day 2021: PM Modi To Address Program On Yoga Day at 6:30 am

नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (7th International Yoga Day) मनाया जाएगा। इस विशेष मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के मौके पर सुबह 6:30 बजे एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वे सातवें योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इस संबंध में पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट करते हुए खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘कल 21 जून को हम सातवां योग दिवस मनाएंगे। इस वर्ष का विषय 'योग फॉर वेलनेस' है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। कल सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।'

आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सभी दूरदर्शन चैनलों पर सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री किरन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण भी शामिल है।

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रमुख कार्यक्रम एक टेलीविजन कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। विदेशों में स्थित भारत के मिशन अपने-अपने देशों में 21 जून तक विभिन्न गतिविधियों का समन्वय कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 190 देशों में योग दिवस मनाया जाएगा।

ये है इस बार का थीम

आयुष मंत्रालय ने कहा कि इस महामारी के अनुभव ने योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जनता को अधिक जागरूक बना दिया है और इस अनुभव को आयुष मंत्रालय ने अपने प्रचार प्रयासों में विधिवत समायोजित किया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए नोडल मंत्रालय, आयुष मंत्रालय ने योग दिवस से पहले आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किसी व्यक्ति के समग्र तंदुरूस्ती में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला है। इस बार कोरोना महामारी के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम यानी मुख्य विषयवस्तु "तंदुरूस्ती के लिए योग" है, जो मौजूदा पूर्व-व्यवसायों से जुड़ा हुआ है।

Updated on:
21 Jun 2021 01:08 am
Published on:
20 Jun 2021 08:06 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद