विविध भारत

International Yoga Day: भारत के साथ पूरी दुनिया कर रही योगाभ्यास

International Yoga Day आज पूरी दुनिया मना रही झारखंड में PM Modi और हरियाणा में Home Minister Amit Shah का योगाभ्यास

2 min read

नई दिल्ली। 'स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास' यूनानी दार्शनिक थेल्स के इस कथन भारत ने दुनिया को योग का रास्ता दिखाकर चरितार्थ किया है। यही वजह है कि आज दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day ) मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के रांची में योग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। वहीँ गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के रहतक में हैं।

देश के हर गांव-कस्बे में योग की धूम

पीएम मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 40,000 लोगों के साथ योग कर रहे हैं । उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक स्थित मेला ग्राउंड में योगाभ्यास करने पहुंचे हैं। इसके अलावा देश के हर गांव, कस्बे, नगर और महानगर में हर मैदान और पार्क में सुबह सिर्फ योग करते लोग दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में योग

सोशल मीडिया पर भी योगा का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग खुद की योग करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। पीएम मोदी भी योग दिवस से कई दिनों पहले से योगासन से जुड़े एनिमेटेड वीडियो शेयर कर रहे थे। ट्विटर पर #योगदिवस, #YogaDay2019 और #YogaDay लगातार ट्रेंड कर रहा है।

भारत ने दिखाया योग का रास्ता

वैसे तो योग आदिकाल से भारत में किया जा रहा है। लेकिन 27 सितंबर 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव रखा। पीएम मोदी के प्रस्ताव के तीन महीने के अंदर ही UN ने ऐलान किया कि 21 जून का दिन दुनिया में योग दिवस ( Yoga Diwas ) के रूप में मनाया जाएगा। इस तरह पहली बार दुनिया ने 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

Updated on:
21 Jun 2019 07:41 am
Published on:
21 Jun 2019 05:30 am
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें