विविध भारत

INX केस: चिदंबरम की मुसीबत बढ़ी, CBI के बाद अब ED की टीम गिरफ्तारी के लिए पहुंची घर

INX Media Case में P Chidambaram की जमानत याचिका खारिज जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब ED और CBI सक्रिय

2 min read

नई दिल्ली। INX मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को एक बाद एक झटका लग रहा है। मंगलवार को पहले सीबीआई और उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम चिदंबरम के घर पहुंची। हालांकि सीबीआई को चिदंबरम के घर से खाली हाथ लौटना पड़ा।

ऐसा बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम चिदंबरम को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी, वे अपने घर में नहीं थे। लिहाजा सीबीआई को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस दौरान सीबीआई ने चिदंबरम के स्टाफ से पूछताछ की है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ( P Chidambaram ) को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। आईएनएक्स मीडिया ( INX Media Case ) केस में दायर चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका को हाईकार्ट ने खारिज कर दिया है।

आपको बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री ( P Chidambaram ) ने कोर्ट से 3 दिन की मोहलत मांगी थी। वहीं, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब ईडी और सीबीआई सक्रिय हो गई हैं।

दोनों एजेंसिया चिदंबरम को गिरफ्तार कर सकती हैं। हालांकि चिदंबरम की ओर से अब शीर्ष अदालत में जमानत याचिका दायर की जाएगी।

आपको बता दें कि चिदंबरम ( P Chidambaram ) पर फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड से आईएनएक्स मीडिया ( INX Media Case ) को अवैध रूप से स्वीकृति दिलाने के आरोप में फंसे हैं।

उन पर 305 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। दरअसल, यह मामला 2007 से जुड़ा है। उस समय पी चिदंबरम कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री के पद पर थे।

इससे पहले कोर्ट चिदंबरम को इस केस में दर्जनों बार राहत दे चुकी है।

इस केस में सीबीआई और ईडी चिदंबरम ( P Chidambaram ) के बेटे कार्ति को भी गिरफ्तार कर चुकी हैं। हालांकि फिलहाल वह जमानत पर बाहर आए हुए हैं।

ये भी पढ़ें

Article 370: P Chidambaram के बयान से मुस्लिम नेता नाराज, मुंह पर कालिख पोतने वाले को मिलेगा इनाम
Updated on:
21 Aug 2019 07:25 am
Published on:
20 Aug 2019 04:40 pm
Also Read
View All
Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?

Trains cancelled news: 3 और 10 मई को ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द, अंबिकापुर-बौरीडांड़ रूट पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर…