विविध भारत

Coronavirus के बीच IRCTC ने की अहम अपील, कैंसल ना करें अपने टिकट

Coronavirus के खतरे के बीच IRCTC का बड़ा कदम यात्रियों से कहा कैंसल ना करें अपने टिकट जारी की अहम जानकारी
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2020, 1:02 PM IST
IRCTC
आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए जारी की अहम जानकारी

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के बढ़ते खतरे के बीच देशभर में पीएम मोदी ( PM Modi ) ने 21 दिन का लॉकडाउन ( Lock Down ) कर दिया है। बुधवार से इसकी शुरुआत भी हो गई है। लेकिन इससे पहले एहतियात के तौर पर रेल मंत्रालय ( Railway Ministry ) बड़ा फैसला ले चुका है। भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों को छोड़कर अपनी हजारों ट्रेनों पर ब्रेक लगा दिया है।

ऐसे में रेलवे की ओर से ट्रेनें रद्द किए जाने के बाद बड़ी तादाद में लोग अपनी टिकट कैंसल करवा रहे हैं। यही वजह है कि रेलवे ऐसे लोगों के लिए अहम जानकारी साझा की है। रेलवे की मानें तो अपनी टिकट कैंसल ( Train ticket cancelled ) ना कराएं। वर्ना ज्यादा नुकसान हो सकता है।

आईआरसीटीसी ( IRCTC ) ने एक बयान में कहा कि रेलवे यात्री ट्रेनों को बंद किये जाने के बाद ई-टिकट रद्द करने को लेकर संदेह जताया जा रहा है।

आईआरसीटीसी के मुताबिक, यात्री की ओर से कोई टिकट रद्द करने की आवश्यकता नहीं है। यदि यात्री अपनी टिकट को रद्द करता है, तो संभावना है कि उसे कम पैसा मिलें।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उन ट्रेनों के लिए ई-टिकट को रद्द न करें, जिन्हें रेलवे ने रद्द कर दिया है।
IRCTC की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है, ई-टिकट की बुकिंग के लिए यात्री की ओर से इस्तेमाल किये गये खाते में उसका पैसा भेज दिया जायेगा।

रेलगाड़ी रद्द होने के मामले में रेलवे की ओर से कोई शुल्क नहीं काटा जाता है। आपको बता दें कि रेलवे ने पहले ही काउंटर टिकट रद्द करने के लिए 21 जून तक का समय तीन महीने बढ़ा दिया था।

फिलहाल भारतीय रेलवे मालगाड़ियों पर अपना फोकस कर रही है। ताकि जरूरत की हर चीज लोगों को आसानी से पहुंच सके। रेवे की ओर से हर मुमकिन कोशिश की जा रही है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के चलती रहे।

विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन की वजह से भारतीय रेलवे स्टाफ दिन रात गुड्स शेड्स, स्टेशन और कंट्रोल आफिसों में तैनात रहकर सुनिश्चित कर रहा है कि देश के किसी भी हिस्से में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न हो।

रेलवे की ओर से सभी स्टेकहोल्डर्स से आवश्यक आपूर्तियों की तेज लोडिंग और अनलोडिंग में सहयोग देने की अपील की है।

Published on: