विविध भारत

मून मिशन के बाद छात्रों से मुलाकात करेंगे ISRO प्रमुख के. सिवन, जाने क्या है वजह

ISRO लाख कोशिशों के बाद भी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क नहीं साध पाया इसरो प्रमुख डॉ. के सिवन मून मिशन चंद्रयान-2 के बाद अब स्टूडेंट्स से मुखातिब होंगे
2 min read
Sep 20, 2019
ISRO

नई दिल्ली। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ( ISRO ) लाख कोशिशों के बाद भी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क नहीं साध पाया है।

इस बीच इसरो प्रमुख से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इसरो प्रमुख डॉ. के सिवन मून मिशन चंद्रयान-2 के बाद अब स्टूडेंट्स से मुखातिब होने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के बाद ऐसा पहली बार होगा जब इसरो प्रमुख किसी बड़े जनसमूह को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार इसरो प्रमुख के सिवन 21 सितंबर यानी शनिवार को ओडिशा स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर में होंगे।

के सिवन यहां संस्थान के 8वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान इसरो प्रमुख यहां स्टूडेंटस को डिग्रियां भी प्रदान करेंगे।

संस्थान के शैक्षणिक मामलों के डीन डॉ. पीआर साहू के अनुसार यह संस्थान और हम सबके लिए बड़े गर्व और उत्साह की बात है।

संस्थान की ओर से छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वो बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों।

Updated on:
20 Sept 2019 04:33 pm
Published on:
20 Sept 2019 02:37 pm