विविध भारत

Chandrayaan 2 ने भेजी पृथ्वी की अदभुत तस्वीरें, ऐसे रंग में नजर आई धरती

Chandrayaan 2 ने भेजी पृथ्वी की पहली तस्वीर तस्वीरें अदभुत और रोमांचक हैं, बल्कि चौंकाने वालीं भी चांद पर भेजे Chandrayaan-2 ने शुरू कर दिया काम

2 min read
Aug 04, 2019
Pictures of Earth from Chandrayaan 2

नई दिल्ली। मून मिशन पर निकले Chandrayaan-2 ने रविवार को पृथ्वी की पहली तस्वीर भेजी है। चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गई तस्वीरें न केवल अद्भुत और रोमांचक हैं, बल्कि चौंकाने वालीं भी हैं। पहली बार सामने आईं पृथ्वी की ऐसी तस्वीरें देख कर कोई भी हैरान हो सकता है।

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से चांद पर भेजे गए Chandrayaan-2 ने अपना काम शुरू कर दिया है।

इसरो से मिली जानकारी के अनुसार ये तस्वीरें चंद्रयान 2 ( Chandrayaan 2 2 ) में लगे LI4 कैमरे द्वारा ली गईं हैं। इन तस्वीरों में पृथ्वी गहरे नीले रंग में अदभुत नजर आईं। यूनिवर्सल टाइमिंग के अनुसार चंद्रयान ने इन तस्वीरों को 17.32 बजे लिया है।

आपको बता दें कि यूनिवर्सल टाइम (UT) एक ऐसा मानक समय है, जो पृथ्वी के घूमने की औसत गति को बताता है। इसकी सबसे खास बता यह है कि यूनिवर्सल टाइम घड़ियों के नहीं, बल्कि तारों के आधार पर मापा जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत यूनिवर्सल टाइम से 5.30 घंटे आगे है। चंद्रयान—2 ( Chandrayaan 2 ) को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया, जिसके बाद इसको पेरिजी (पृथ्वी से कम दूरी) 170 किमी और एपोजी (पृथ्वी से ज्यादा दूरी) 45,475 किलोमीटर पर स्थापित किया गया था।

Updated on:
04 Aug 2019 04:33 pm
Published on:
04 Aug 2019 01:35 pm