31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में हलचल के बीच PM मोदी कल करेंगे कैबिनेट की बैठक, बड़ा फैसला संभव

PM Narendra Modi Cabinet meeting PM नरेंद्र मोदी सोमवार को कैबिनेट की बैठक करेंगे कश्मीर को लेकर मोदी सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Aug 2019, 12:58 PM IST

PM Narendra Modi Cabinet meeting

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की भारी मात्रा में तैनाती के बाद मची हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी सोमवार को कैबिनेट ( modi cabinet meeting ) की बैठक करेंगे। दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर होने वाली इस कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

आपको बता दें कि कश्मीर में तेजी से आए बदलाव से पूरे देश में सियासी हलचल मची हुई है। कश्मीर ( Modi Cabinet Meeting ) में स्थानीय नेताओं से लेकर विपक्षी दलों तक इसको लेकर केंद्र सरकार पर नए-नए आरोप लगा रहे हैं। गौरतलब है किे जम्मू-कश्मीर में 10,000 सैनिकों की तैनाती के बाद 25,000 और सुरक्षाबलों को भेजा गया है। इन सैनिकों की राज्य में तैनाती 15 अगस्त तक सुनिश्चित हो जाएगी।

जम्मू—कश्मीर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान को भेजा घुसपैठियों के शव ले जाने का प्रस्ताव

ऐसे में राज्य में भारी तैनाती के बाद श्रीनगर से लेकर राजधानी दिल्ली तक चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। एक ओर जहां कश्मीर में स्थानीय नेता ( Modi Cabinet Meeting ) केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं, वहीं विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी पार्टियां सरकार के इस फैसले को संदेहास्पद बता रही है।

जम्मू—कश्मीर के कारगिल में जारी एडवाइजरी, मोबाइल स्विच ऑफ न रखें अधिकारी

यही नहीं राजनीतिक दलों में चर्चा है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर ( Modi Cabinet Meeting ) ( Modi Cabinet Meeting )में आर्टिकल 35ए को हटाने की फिराक में है। यही वजह है कि घाटी में 35ए को हटाए जाने को लेकर लोगों में पनप रहे आक्रोश को दबाने के लिए सरकार यहां भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर रही है।

भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, कई ट्रेनें प्रभावित