विविध भारत

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी सीज

गहलोत से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी में पाए गए दस्तावेजों से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका लगाई जा रह है।

2 min read
दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी सीज

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत कि इन दिनों मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आयक विभाग ने खुलासा किया है कि कैलाश गहलोत के घर छापे मारी में 37 लाख रुपए की नकदी व करीब दो करोड़ रुपए के आभूषण जब्त किए हैं। आयकर विभाग के मुताबिक, गहलोत से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी में पाए गए दस्तावेजों से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका लगाई जा रह है।

छापेमारी के दौरान 37 लाख रुपए नकद बरामद

मीडिया से बात करते हुए विभाग की प्रवक्ता शुभी अहलुवालिया ने बताया कि हमने इस महीने के दूसरे सप्ताह में छापेमारी के दौरान 37 लाख रुपये नकद व 2 करोड़ मूल्य के आभूषण गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों के व्यावसायिक परिसर व आवास से बरामद किए हैं। विभाग के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक गहलौत की पत्नी के नाम से बैंक लॉकर से अतिरिक्त गहने भी जब्त किए गए हैं, जिनका मूल्य 28 लाख रुपये है।

मिले दस्तावेजों की चल रही है जांच

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गहलोत और उनके संबंधियों के ठिकानों से जो भी दस्तावेज मिले हैं उनकी जांच चल रही है। इन दस्तावेजों के मुताबिक ऑफिस के चपरासी से लेकर कई कर्मचारियों को कर्ज दिया गया और मुखौटा कंपनियों (शेल कंपनियों) में उन्हें हिस्सेदारी दी गई। इसके अलावा भी कई दस्तावेज भी मिले हैं। इन सस्ता वेज से पता चला है कि जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से अचल संपत्तियों में निवेश किया गया है। आईटी अधिकारी ने दावा किया था कि उन्हें ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो कैलाश गहलोत द्वारा 120 करोड़ रुपये की कर चोरी को दिखाते हैं।

आयकर विभाग ने 16 ठिकानों पर की थी छापेमारी

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने पिछले दिनों राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम में गहलोत से संबंधित में 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहीं, इस छापे मारी को आम आदमी पार्टी ने बीजेपी का राजनीतिक एजेंडा बताया था। वहीं आप ने इन छापेमारी के बाद ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला था।

ये भी पढ़ें

वीडियो: मुख्य सचिव से मारपीट मामले में सीएम केजरीवाल और 12 AAP विधायकों को मिली बड़ी राहत
Published on:
25 Oct 2018 03:46 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत