विविध भारत

जम्‍मू और कश्‍मीर: औरंगजेब के बाद कांस्टेबल जावेद की हत्‍या, हिजबुल ने ली जिम्‍मेदारी

सेना के ऑपरेशन ऑलआउट से बौखलाए आतंकियों ने एक बार फिर अपने नापाक इरादों का परिचय दिया।

2 min read
जम्‍मू और कश्‍मीर: औरंगजेब के बाद कांस्टेबल जावेद की हत्‍या, हिजबुल ने ली जिम्‍मेदारी

नई दिल्‍ली। जम्मू और कश्मीर में कुछ दिनों की खामोशी के बाद आतंकियों ने एक बार फिर दुस्साहस का परिचय दिया है। आतंकियों ने शोपियां में एसएसपी के साथ तैनात पुलिस कांस्‍टेबल जावेद अहमद डार को अगवा कर हत्या कर दी। सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद पुलिसकर्मी का शव कुलगाम से मिला। कुछ दिनों पहले शहीद औरंगजेब को भी इसी इलाके से अगवा किया गया था और आतंकियों ने उनकी भी हत्‍या कर दी थी।

ये भी पढ़ें

रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

कल किया था अगवा
जावेद अहमद डार को आतंकियों ने गुरुवार को शोपियां के कचदूरा इलाके से अगवा किया था। इसी क्षेत्र से करीब तीन हफ्ते पहले औरंगजेब को अगवा किया गया था। जावेद को उस वक्त अगवा किया गया जब वो एक मेडिकल पर दवा लेने जा रहे थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कार में तीन से चार हथियारबंद आतंकवादी आए। आतंकवादियों ने हवा में फायरिंग की और बंदूक की नोंक पर जावेद को अपने साथ कार में बिठाकर ले गए। जावेद को अगवा कर हत्या करने की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली है।

एसएसपी ऑफिस में तैनात थे जावेद
आपको बता दें कि जावेद पिछले पांच साल से एसएसपी शैलेंद्र कुमार के साथ ऑपरेटर के तौर पर तैनात थे। जावेद ने अपने ऑफिस में जानकारी दी थी कि वो अपनी मां को दवाई देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी मां को दवाइयों की जरूरत है, वो हज के लिए जाने वाली हैं। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है। आतंकियों का इतिहास यही बताता है कि वो सुरक्षाबलों से बदला लेने के लिए ऐसे ही इलाके को चुनते हैं।

ऑपरेशन ऑलआउट से बौखलाए आतंकी
राज्यपाल शासन में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से आतंकी बौखलाए हुए हैं। सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑलआउट तेज कर दिया है। सुरक्षाबलों ने 22 आतंकियों की हिटलिस्ट तैयार की है जिसमें हिजबुल मुजाहिद्दीन के 11, लश्कर-ए-तैयबा के सात और जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी शामिल हैं। हाल ही में सेना ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रमुख दाऊद अहमद सलाफी उर्फ बुरहान और उसके तीन सहयोगी को मार गिराया था।

ये भी पढ़ें

UP पुलिस के इनकाउंटर में मारा गया 80 हजार का इनामी चम्बल का सरगना
Published on:
06 Jul 2018 07:50 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत