उधर, बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली की टियाला हाउस कोर्ट में कहा है कि माल्या की 159 संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि इन संपत्तियों को पुलिस जब्त नहीं कर सकती। पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के माध्यम से अदालत से कहा कि बेंगलुरु पुलिस को जांच के लिए और वक्त दिया जाए, ताकि माल्या ज्यादा से ज्यादा संपत्तियों की जानकारी मिल सके। कोर्ट ने अब इस मामले में पुलिस को 11 अक्टूबर तक नई रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।