विविध भारत

Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों के हाथ लगी कामयाबी, मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Jammu-Kashmir के बडगाम में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी सुरक्षाबलों ने Budgam encounter में एक आतंकवादी मार गिराया
less than 1 minute read
Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों के हाथ लगी कामयाबी, मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों के हाथ लगी कामयाबी, मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के बडगाम से बड़ी जानकारी सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सुरक्षाबलों ने बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ ( Jammu-Kashmir Encounter ) में एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने और तलाशी अभियान ( Search operation ) शुरू करने के बाद सोमवार को मुठभेड़ शुरू हो गई।

जैसे ही सुरक्षाबल आतंकवादियों के ठिकाने के करीब पहुंचे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा कि एक अज्ञात आतंकवादी बडगाम मुठभेड़ में मारा गया। ऑपरेशन जारी है। आपको बता दे कि इससे पहले श्रीनगर शहर के बटमालू में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे, जबकि एक महिला की भी मौत हो गई थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी थी। मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ का एक अधिकारी भी घायल हो गया था।

आईएएनएस के अनुसार इंस्पेक्टर जनरल (आईजी), कश्मीर, विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाए जाने के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी।

Updated on:
22 Sept 2020 05:27 pm
Published on:
22 Sept 2020 01:32 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ