विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: हथियार छीनने के आरोप में बीएसएफ के 2 जवान गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में हथियार छीनने का प्रयास करने के आरोप में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के दो जवानों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Jul 13, 2018
bsf
बिहार : नवोदय स्कूल के 50 बच्चे बीमार, फूड प्वॉइजनिंग की आशंका

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में हथियार छीनने का प्रयास करने के आरोप में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक नागरिक को भी हिरासत में लिया है। एक आरोपी मंजूर अहमद भट्ट को भी अनंतनाग शहर से गिरफ्तार किया। बता दें कि आरोप ने गुरुवार को एक गुर्जर नेता के घर के बाहर एक निजी सुरक्षा गार्ड के हथियार को छीनने की कोशिश की थी।

पूछताछ में मंजूर अहमद भट्ट ने बताई ये बात

पुलिस द्वारा पूछताछ में भट्ट ने बताया कि वह इन जवानों के साथ काम कर रहा था। एकक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'गिरफ्तार नागरिक ने खुलासा किया कि वह बीएसएफ के लिए सूत्र के रूप में काम कर रहा है और उसने दो सैनिकों के कहने पर हथियार छीनने की कोशिश की जो बाहर कार में बैठे उसका इंतजार कर रहे थे।'

दोनों जवानों को गिरफ्तार किया गया

अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हथियार छीनने के प्रयास में गिरफ्तार बीएसएफ कर्मियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

आतंकी गतिविधियों में आई तेजी

वहीं, जम्मू-कश्मीर में सरकार गिरने के बाद से जहां राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इसकी वजह से बार फिर घाटी में आतंकी गतिविधियां भी काफी तेज हो गई है। बता दें कि यहां काफी समय से बंद पड़े सेटेलाइट फोन की घंटियां एक बार फिर बजनी शुरू हो गई है। एक वेबसाइट के मुताबिक, ये फोन घाटी में सक्रिय आतंकियों से किसी न किसी रूप में जुड़े हैं।

Published on:
13 Jul 2018 11:45 am
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार