नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा के लिए 3,451 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शुक्रवार को जम्मू से रवाना हुआ। पुलिस का कहना है कि भगवती नगर यात्री निवास से 110 वाहनों में सवार ये तीर्थयात्री बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर रवाना हुए।जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने इस साल यात्रा के दौरान मारे गए तीर्थयात्रियों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए की सहायता राशि को मंजूरी दी है।