
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में हुए डीडीसी चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक सात पार्टियों का गुपकार गठबंधन को 101 सीटें मिली हैं। गुपकार सात पार्टियों का गठबंधन है, इस गठबंधन में नेशनल कॉन्फ़्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रैटिक पार्टी, पीपल्स कॉन्फ़्रेंस, CPI-CPIM, अवामी नेशनल कॉन्फ़्रेंस और जम्मू और कश्मीर पीपल्स मूवमेंट शामिल हैं।
जबकि भाजपा को 75 सीटों पर कामयाबी मिली है और इसी के साथ बीजेपी सबसे बनी पार्टी बन गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी को 11 सीटों पर जीत मिली है। इसके साथ ही कांग्रेस 25 सीटें के साथ तीसरें नंबर पर है। जबकि निर्दलीयों को 66 सीटें मिली है।
भाजपा का जलवा
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद ये इस केंद्र शासित प्रदेश का पहला चुनाव था। जिसकी भाजपा को भरपूर फायदा मिला है। जानकारों का कहना है कि धारा 370 को हटाना भाजपा के लिए अच्छा साबित हो रहा है। इसका उदाहरण सामने है कि इस धारा के हचने के बाद ही भाजपा कश्मीर में पहली बार जीती है औऱ तीन सीटें प्राप्त की है। जम्मू में भी बीजेपी आगे निकली है। यहां पार्टी को 10 में से 6 जिलों में बहुमत मिला है।
इसके अलावा मुस्लिम बहुल कश्मीर घाटी में भी बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। श्रीनगर की खोनमोह-2 से बीजेपी के एजाज हुसैन जीते हैं। बांदीपोरा से एजाज अहमद खान जीते हैं। इस बार की सबके चर्चित सीट पुलवामा के काकपोरा से मिन्हा लतीफ ने परचम लहराया है।
बता दें आठ चरणों में हुए इन चुनावों में 450 से अधिक महिला उम्मीदवारों समेत कुल 4,181 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे।