विविध भारत

Jammu-Kashmir : जिंदा व्यक्ति को मृत बता एंबुलेंस से घर जा रहे लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 को क्वारनटाइन में भेजा

एंबुलेंस चालक से बरामद हुआ फर्जी डेथ सर्टिफिकेट एंबुलेंस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया 4 लोगों को क्वारनटाइन सेंटर भेजा
2 min read
6bf4e70c-861f-4528-ac81-b8af78b19c32_1.jpg

नई दिल्ली। आज लॉकडाउन ( Lockdown ) का सातवां दिन है। लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान किसी को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है, केवल जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल सकते हैं। लेकिन लॉकडाउन को तोड़ने के लिए लोग कानून का उल्लंघन करने लगे हैं। मंगलवार को ट्रक में भरकर मजदूरों को बिहार ले जाने का प्रकरण सामने आया था। अब कश्मीर घाटी ( Kashmir Valley ) से पुलिस को धोखा देकर लॉकडाउन तोड़ने का मामला सामने आया है।

दरअसल, पुंछ जिले के सुरनकोट में पुलिस ने ऐसे व्यकित को पकड़ा, जो अपने ही मौत की झूठी साजिश रचकर तीन साथियों के साथ एंबुलेंस से गांव जा रहा था। हालांकि पुलिस ने गांव सैला पहुंचने से पहले ही इस साजिश को विफल कर दिया। फर्जी डेथ सर्टिफिेकेट ( Fake Death Certificate ) का खुलासा होने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस ( Ambulance ) के चालक को गिरफ्तार कर 4 चार अन्य को क्वारनटीन के लिए भेज दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कश्मीर घाटी के सुरनकोट इलाके में पुलिस की टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान एक निजी एंबुलेंस ( PB 02CQ- 6663) पुलिस को आती दिखी। पुलिस ने ऐंबुलेंस को रोककर पूछताछ की तो कुछ फर्जी सर्टिफिकेट होने का शक हुआ। पुलिस ने गश्त के दौरान जब ऐंबुलेस की जांच की तो उसमें मृत व्यक्ति जीवित पाया गया।

इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस सहित उसमें सवाल सभी व्यक्ति को थाने ले आई। पुलिस को झांसा देकर लॉकडाउन तोड़ने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 420, 109 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही एंबुलेंस के चालक को गिरफ्तार कर लिया हैं। एंबुलेंस में सवार चार अन्य लोगों को क्वारनटाइन के लिए भेज दिया।

Updated on:
01 Apr 2020 12:13 pm
Published on:
01 Apr 2020 10:05 am
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान