विविध भारत

जम्मू-कश्मीर के त्राल से आतंकियों ने पुलिसकर्मी के एक और बच्चे को किया अगवा

यहां आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी के घर पर धावा बोल दिया और घर में खेल रहे बच्चे को अपने साथ ले गए।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 8:17 AM IST
news
जम्मू-कश्मीर के त्राल से आतंकियों ने पुलिसकर्मी के एक और बच्चे को अगवा किया

त्राल। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले में आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी के बच्चे को अगवा कर लिया। घटना त्राल के मिडोरा की है। यहां आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी के घर पर धावा बोल दिया और घर में खेल रहे बच्चे को अपने साथ ले गए। आपको बता दें कि आंतकियों ने जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया उस समय पुलिसकर्मी घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिसकर्मी की पहचान मिडारा निवासी गुलाम हसल मीर की रूप में हुई है।

पिता रफीक अहमद जम्मू-कश्मीर पुलिस में जवान

पुलिस के अनुसार मिडोरा गांव निवासी पुलिसकर्मी गुलाम हसन मीर के बेटे अहमद मीर को आतंकियों ने अगवार कर लिया। घाटी में इस तरह की लागातार यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी के बच्चे को अगवा कर लिया था। वहीं दूसरी ओर हिज्बुल आतंकियों का सबसे प्रभावित क्षेत्र माने जाने वाले त्राल में ही नकाबपोश आतंकियों ने बीती रात आसिफ रफीक नाम के युवक को अगवा कर लिया था। सूत्रों के अनुसार आसिफ के पिता रफीक अहमद जम्मू-कश्मीर पुलिस में जवान हैं। रफीक अहमद की इस समय श्रीनगर में तैनात हैं।

वहीं स्थानीय कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को आतंकियों से अपने कॉलेज सहपाठी को रिहा करने की अपील की। आतंकियों ने बुधवार को पुलवामा जिले से उन्हें अगवा कर लिया था। कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसकेयूएएसटी) के बी.एससी और एम.एससी के छात्रों ने आतंकियों से अपने कॉलेज सहपाठी आसिफ अहमद राठेर को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की। एम.एससी के छात्र राठेर को त्राल इलाके में उसके पिंगलिश गांव से अगवा कर लिया गया था।

कॉलेज में एक मददगार व्यक्ति था

उन्होंने कहा कि हमें कुछ नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ। हम सिर्फ यही जानते हैं कि वह पूरे कॉलेज में एक मददगार व्यक्ति था। आसिफ के एक कॉलेज सहपाठी ने कहा कि आसिफ कभी किसी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं था। हम उसके अपहर्ताओं से अपील करते हैं कि वह उसे छोड़ दें क्योंकि वह बेकसूर हैं। आसिफ स्थानीय पुलिसर्मी रफीक अहमद राठेर का बेटा है।

Updated on:
31 Aug 2018, 8:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत