विविध भारत

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा नेता पर ग्रेनेड से करा हमला, 5 लोग जख्मी

आतंकियों ने राजौरी के खांडली इलाके में भाजपा नेता जसबीर के घर को निशाना बनाया।
less than 1 minute read
bjp leader attacked by terroris

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भाजपा नेता जसबीर सिंह पर ग्रेनेड से हमला करा गया। इस हमले में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने राजौरी के खांडली इलाके में भाजपा नेता जसबीर के घर को निशाना बनाया।

हमले के बाद इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जम्मू के एडीजीपी ने ग्रेनेड हमले की पुष्टि करी है। पुलिस ने बताया कि हमलावर की तलाश जारी है। वहीं, हमले में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घाटी में बीते कुछ समय से कई भाजपा नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। इससे पहले नौ अगस्त को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने भाजपा नेता गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर डाली। डार कुलगाम से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे और वे सरपंच भी थे।

बीते वर्ष आठ जुलाई को भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई और पिता की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर डाली थी। इसके बाद चार अगस्त को कुलगाम में आखरन नौपुरा में भाजपा नेता और सरपंच आरिफ अहमद पर जानलेवा हमला कर गया। वहीं 6 अक्टूबर को गांदरबल में जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुलाम कादिर को मार दिया गया। वहीं, बडगाम में भी भाजपा कार्यकर्ता और बीडीसी अध्यक्ष को आतंकियों ने मार दिया था।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के बीच जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल पूरी तरह से चौंकन्ने हो गए हैं। जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन के जरिए से कई इलाकों पर नजर रखी जा रही है। जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि होटलों में चेकिंग की जा रही है। ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है।

Published on:
13 Aug 2021 02:02 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video