विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के पास LOC में बड़ा माइन ब्लास्ट, हाई अलर्ट पर सेना

Jammu kashmir बड़े धमाके से दहली घाटी पुंछ में एलओसी के पास माइन ब्लास्ट सेना ने संभाला मोर्चा, जांट में जुटी टीम
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 6:13 PM IST
260661-07032019-granade-attack-jammu-bus-stand19021666.jpg

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से बौखलाए पाकिस्तान ने लगातार भारत में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसे हर बार हार का स्वाद चखाया। इस बीच कश्मीर के पुंछ से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। यहां LOC पर बडे़ धमाके की खबर आई है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में माइन ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक स्थानीय निवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर सीमा के निकट पुंछ की मंडी तहसील निवासी मो. अकबर लैंड माइन की चपेट में आ गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि विदेश दौर पर पीएम मोदी ने हर मंच से पाकिस्तान को बेनकाब किया है। पाकिस्तान लगातार आतंक का सरपस्त बना हुआ है और भारत के साथ दुनिया में दहशत फैलाने का काम रहा है।

पाकिस्तान पीएम इमरान खान को भी पीएम ने अमरीकी राष्ट्रपति के सामने बौना साबित कर दिया।

नतीजा बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर घाटी को दहलाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी कड़ी में पुंछ में बड़े धमाके की खबर सामने आई है।

आपको बता दें कि बुधवार को ही जैश की ओर से भारत के चार एयरबेस समेत कई ठिकानों पर हमले की चेतावनी जारी की गई थी।

इसके बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों समेत सेना हाई अलर्ट पर है। इसी बीच पुंछ में बड़े धमाके से लोगों में दहशत का माहौल है।

Updated on:
25 Sep 2019, 6:13 PM IST
Published on: