विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर का सेंटूर होटल, जो बना 50 से अधिक नेताओं के लिए जेल!

आर्टिकल 370 हटने के बाद से सभी नेताओं को होटल में रखा गया है बंद नेताओं को नहीं दी जा रही है बाहर की जानकारी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मिल सकते हैं रिश्तेदार
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2019, 1:00 PM IST
Centaur Hotel file photo

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। कई अलगावादी नेता और असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया गया है। वहीं, 50 से अधिक कश्मीरी नेताओं को एक होटल में रखा गया है, जो उनके लिए अब जेल बन चुका है।

जानकारी के मुताबिक, अनुच्छेद 370 हटने के बाद श्रीनगर के डल झील किनारे सेंटूर होटल 50 से अधिक कश्मीरी नेताओं के लिए जेल बन चुका है। 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक सभी नेताओं को इसी होटल में रखा गया है। सोमवार को नेताओं को अपने रिश्तेदारों से मिलने दिया गया। रिश्तेदारों ने नेताओं को फल, कपड़े और अन्य जरूरत के सामान लाकर दिए।

सेंटूर होटल में जिन चर्चित नेताओं को रखा गया है उनमें उनमें सज्‍जाद लोन, इमरान अंसारी, यासिर रेसी, इश्‍फाक जब्‍बार, अशरफ मीर, सलमान सागर, मुबारक गुल, नईम अख्‍तर, खुर्शीद आलम, वाहिद पारा, शेख इमरान आदि शामिल हैं।

एक नेता के रिश्तेदार ने बताया कि सेंटूर होटल फिलहाल जेल की तरह ही है लेकिन खुशी इस बात की है कि उनका बेटा ठीक है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिश्तेदार ने बताया कि होटल रूम के गैलरी में कुछ देर मिलने की इजाजत दी गई। लेकिन, बंद किए गए नेताओं की बाहरी जानकारी नहीं दी जा रही है। हालांकि, उनका देखभाल अच्छी तरह से किया जा रहा है।

लेकिन, कहा यह जा रहा है कि होटल में बंद नेशनल कॉन्‍फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं को बाहर के घटनाक्रम की जानकारी किसी तरह मिल रही है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इन नेताओं को कब तक यहां बंद करके रखा जाएगा।

एक सुरक्षाकर्मी का कहना है कि नेताओं को जेल की तरह से ही रहने की अनुमति दी गई है। होटल में कोई टीवी नहीं है और वे अखबार तथा किताबें पढ़कर खुद को व्‍यस्‍त रख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सेंटूर होटल में बंद नेताओं से उनके रिश्तेदार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ही मिल सकते हैं।

Updated on:
27 Aug 2019, 1:00 PM IST
Published on: